spot_img

New Delhi : डेटिंग ऐप के दोस्ती कर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) डेटिंग जौमो ऐप (dating JoMo app) के जरिये महिलाओं से दोस्ती करके फिर उसी के घर मिलने का बहाना बनाकर पहुंचने और उसे धोखा देकर, हाथ पांव बांधकर ज्वेलरी, कैश, मोबाइल आदि लूटने वाले दो बदमाशों को द्वारका जिले की एएटीएस टीम (arrested by AATS team of Dwarka district) ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ज्वेलरी, मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और चोरी की स्कूटी तथा फेक नंबर प्लेट भी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विजय कमल कुमार और राहुल के रूप में हुई है। ये दोनों विपिन गार्डन एक्सटेंशन और मोहन गार्डन के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने रोहिणी, डाबड़ी और द्वारका के चार मामलों का खुलासा किया है। इनमें सेक्टर 3 रोहिणी के ज्वेलरी शॉप में हुई लूट का मामला भी शामिल है। गिरफ्तार बदमाश विजय पहले से आनंद विहार, मोहन गार्डन और हर्ष विहार इलाके में ज्वेलरी शॉप पर लूट और आटो लिफ्टिंग की वारदात में शामिल रहा है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि इस मामले का खुलासा एएटीएस के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में सहायक सब इंस्पेक्टर तोपेश, हेड कांस्टेबल जगत, मनोज और मनीष इत्यादि की टीम ने किया है। 31 मई को जीवन पार्क, उत्तम नगर में रहने वाली एक महिला के साथ लूट की वारदात उसी के घर में हुई थी। तब पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि डेटिंग जौमो एप के जरिए जतिन नाम के एक शख्स से दोस्ती हुई थी।

वह 30 मई की रात में घर पर मिलने के लिए रिक्वेस्ट किया और अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान अचानक उन्होंने महिला का हाथ, पैर और मुंह टेप से बांध दिया। उसके बाद घर से गोल्ड की ज्वेलरी, मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो गए। उस मामले की जांच के बाद डाबड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को सुलझाने के लिए द्वारका जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम को लगाया गया था।

पुलिस टीम ने लगातार 19 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर की मदद से छानबीन के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा किया। डाबड़ी लूट के अलावा तीन और मामले द्वारका और रोहिणी के भी खुले। पुलिस के अनुसार जिस क्रेटा कर से ये दोनों जीवन पार्क पहुंचे थे, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि एक जगह वारदात करने के बाद वहां से लूटे गए मोबाइल का इस्तेमाल दूसरी जगह वारदात के लिए करते थे।

रोहिणी में भी इसी तरह की वारदात 23 मार्च को इसी साल हुई थी। इसमें एक युवती से डेटिंग जौमो एप के जरिए दोस्ती करके उसके घर पर ये पहुंचे। फिर उस युवती के हाथ, पैर, मुंह बांधकर वहां से ज्वेलरी, कैश, मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। उसके बाद इन्होंने सेक्टर तीन रोहिणी में ज्वेलरी शॉप में भी लूटपाट की थी। जिस क्रेटा गाड़ी से वहां गए थे, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

लूट के मामले की छानबीन कर रही एएटीएस की टीम ने सबसे पहले राहुल को सफदरजंग अस्पताल के बाहर से दबोचा। फिर उससे जब पूछताछ हुई तो गैंग के मास्टरमाइंड विजय कमल कुमार को विपिन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहां से वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार को पुलिस ने बरामद किया और चोरी की स्कूटी के अलावा फेक नंबर प्लेट भी वहां से मिलीं।

Jagdalpur : टॉप नक्सल कमांडर 25 लाख के इनामी देवजी ने 16 साथियों के साथ समर्पण किया

जगदलपुर : (Jagdalpur) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी (Devji, a Politburo member and...

Explore our articles