spot_img

Nawada: रेल पुलिस ने नवादा में शातिर पॉकेटमार तीरथ चौधरी को दबोचा

नवादा:(Nawada) जीआरपी नवादा (GRP Nawada) ने गाड़ी संख्या 13023 अप गया – हावडा एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को एक शातिर पॉकेटमार को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। जेबकतरा शेखपुरा जिले का निवासी बताया गया है। जेबकतरा ने ट्रेन में दर्जन नागरिकों का जेब काटकर दहशत पैदा कर दी थी ।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नवादा स्टेशन के प्लेटफार्म पर से उसकी गिरफ्तारी हुई।

इसके खिलाफ पहले भी जीआरपी थाना नवादा, किऊल व शेखपुरा में मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। रेल।पुलिस के अनुसार यह पहले से भी वांटेड रहा है और शातिर पॉकेटमारों में से एक है। इसके खिलाफ आगे की।कार्रवाई की जा रही है।

रेल पुलिस के अनुसार पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि यह पॉकेटमार शेखपुरा में हावड़ा – गया एक्सप्रेस में सवार हुआ था। नवादा में इसकी गिरफ्तारी हुई। वह उस ट्रेन में कई यात्रियों का जेब काटने में सफल रहा था। नवादा में पीड़ित ने जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कार्रवाई कर पॉकेटमार को गिरफ्तार किया गया।आरोपित पॉकेटमार 30 वर्षीय तीरथ चौधरी, पिता सुरेश चौधरी, वार्ड नंबर 21 गिरहिंडा चौक शेखपुरा का निवासी है।

Explore our articles