राजेंद्र साहू बने चेयरमैन, प्रियशंकर सचिव
नवादा: (Nawada) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नवादा जिला इकाई के 10 कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को चुनाव पदाधिकारी सह नवादा के सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण भी कराया ।उन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही कराए गए चुनाव में राजेंद्र प्रसाद साहू को चेयरमैन, प्रियशंकर सिन्हा को सचिव, गोपाल प्रसाद को वाइस चेयरमैन ,विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ ।
निर्वाचित अधिकारियों को भी चुनाव पदाधिकारी सदर एसडीओ ने शपथ ग्रहण कराया। एसडीओ अखिलेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। बिहार के राज्यपाल द्वारा निर्धारित 10 सदस्यीय कार्यकारणी के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा चुनाव पदाधिकारी नवादा के एसडीओ अखिलेश कुमार ने की ।
जिसमें राजेंद्र प्रसाद साहू,डॉ संजय कुमार सुमन उर्फ साकेत बिहारी,विनय यादव,गोपाल प्रसाद,सुरेश प्रसाद बर्मन,विजय कुमार,प्रियशंकर सिंहा,चंद्रमैलेश्वर प्रसाद ,राजेंद्र प्रसाद,राजन गुप्ता आदि शामिल है। चुनाव पदाधिकारी सदस्य अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों को शुक्रवार को प्रमाण पत्र देकर विधिवत तरीके से शपथ ग्रहण कराई गई।अध्यक्ष सहित सभी पदों पर चुनाव भी संपन्न कराया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में सेवा के लिए तत्पर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का भी आह्वान किया गया है ।ताकि नवादा रेड क्रॉस सोसाइटी समाज सेवा कर देश में अपना नाम रोशन कर सके। नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक पूर्व सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार सिंह को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया जाएगा।


