spot_img

Nawada : साइबर अपराधियों को धूल चटा कर ही लुंगी दम:प्रिया ज्योति

18 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक लाख रुपये सहित कई संयंत्र बरामद

नवादा : साइबर अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ नवादा के साइबर थाना अध्यक्ष डीएसपी प्रिया ज्योति ने बड़ी कार्रवाई की है । 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.दूसरे राज्यों की पुलिस टीम भी यहां से कई अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद नवादा जिला प्रशासन ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है.इसके लिए जिले के डीएम आशुतोष वर्मा और एसपी अंबरीष राहुल ने विशेष बैठक की। विशेष निर्देश जारी किये जाने के बाद प्रिया ज्योति के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई से लाखों की ठगी करने वाले 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों को धूल चढ़कर ही दम लूंगी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाई और पैंगरी गांव में घेराबंदी कर एक साथ 18 शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा है.सभी शातिर साइबर ठग एक बगीचे में बैठ कर बजाज फाइनेंस,सस्ते दर पर ऋण आदि का प्रलोभन देकर देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था. डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष प्रिया ज्योति की निगरानी में चकवाय और पैन्गरी आदि गांव से सटे बगीचे से साइबर अपराधियों को दबोचा गया है.

इस अभियान में चकवाय गांव से 9 और पैन्गरी गांव से 9 कुल 18 शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा गया है वहीं अन्य साइबर अपराधी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए .पुलिस ने छापेमारी के क्रम में 15 पेज का कस्टमर डाटा,42 मोबाइल ,कई सिम कार्ड,1 लाख रुपए नगद आदि को बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी नवादा के साथ ही आस-पास के जिलों के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. एक साथ 18 साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी को पुलिस अपनी एक बड़ी सफलता मान रही है।

Explore our articles