नवादा:(Nawada) डीएम आषुतोष कुमार वर्मा (DM Ashutosh Kumar Verma) ने बुधवार को सदर अस्पताल के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार करा किया उद्घाटन।
उन्होंने सिविल सर्जन एवं डाॅक्टरों को अस्पताल के व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और प्रसव वार्ड में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायें, जिससे उन्हें कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी प्रकार की दवाई ,स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, सिविल सर्जन राम कुमार प्रसाद, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, डीआईओ अशोक कुमार, अमित कुमार डीपीएम के साथ-साथ अस्पताल के अन्य डाक्टर एवं कर्मी उपस्थित थे।
नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक मिश्रा ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था मानवीय सेवाओं के लाइक रखें ताकि किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने डॉक्टरों से समय पर पहुंचकर सदर अस्पताल में पहुंचे मरीजों की सेवा तत्परता से करने की बात भी कही है ।डीडीसी ने कहा कि मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। इसे करने से मन की तसल्ली भी बढ़ती है। सिविल सर्जन डॉक्टर रामकुमार ने कहा कि मरीज को सभी दवाइयां समय से उपलब्ध करा दी जाएगी। किसी को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।


