spot_img

Navi Mumbai : दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज बनाने वाला एजेंट भी हुआ अरेस्ट

नवी मुंबई : कोपरखैरने इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इन दोनों बांग्लादेशी नागरिकों ने जिस एजेंट (Agent) के जरिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था, उसके भी अरेस्ट किया है। इस एजेंट के पास से पुलिस ने 109 फर्जी पैन कार्ड, 11 आधार कार्ड और एक पार्षद का फर्जी रबर स्टांप बरामद किया गया है। कोर्ट ने इन तीनों को पुलिस की हिरासत रखने का आदेश दिया है। नवी मुंबई पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी सेल वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर के अनुसार उक्त मामले में बांग्लादेशी नागरिक दुल्लू प्रधान व फिरदौस शिकदार और एजेंट गंगाप्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी दस्तावेज भी पुलिस ने किया बरामद
कोपरखैरने के सेक्टर- 1 में दो बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, इसके बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस की टीम के साथ वहां पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की तो उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एजेंट गंगाप्रसाद तिवारी से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। जिसके आधार पर गंगाप्रसाद तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में फैयाज नामक व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।

Explore our articles