spot_img

NAVI MUMBAI : नवी मुंबई में राकांपा की जनजागरण यात्रा शुरू

नवी मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के कामाख्या मंदिर जाने की बात का जिक्र करते हुए एनसीपी महिला अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने शिंदे और फडणवीस का नाम लिए बिना जादू-टोना बंद करने की अपील की है। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एल्गार का नारा लगाते हुए एनसीपी की जनजागरण यात्रा शनिवार को नवी मुंबई पहुंची। यह जनजागरण यात्रा बेलापुर से महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से शुरू की गई है। महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने आलोचना करते हुए कहा है कि यह सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द नहीं बोल रही है, बल्कि इन मुद्दों से नागरिकों का ध्यान भटकाने के लिए धर्मवीर जैसे मुद्दों पर राजनीति की जा रही है। इस मौके पर नवी मुंबई के जिलाध्यक्ष नामदेव भगत, इंस्पेक्टर प्रशांत पाटिल, तालुका अध्यक्ष सुधीर कोली समेत एनसीपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles