spot_img

NAVI MUMBAI : पनवेल महानगर पालिका ने कर्मचारियों के लिए मंजूर किया दिवाली बोनस

पुरूषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : पनवेल महानगर पालिका ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का निर्णय ले लिया है, जिससे सभी कर्मचारियों में काफी उत्साह है, तो वहीं कुछ बुजुर्गों से इस बारे में जब हमने चर्चा की, तो उन्होंने कहा कि ये लोग अपनी पगार और बोनस का निर्णय खुद कर लेते हैं और काम में लापरवाही बरतते हैं। इतना सब कुछ जनता के टैक्स से आपको मिल रहा है, तो उस जनता के बारे में विचार किया करें।

आयुक्त गणेश देशमुख के नेतृत्व में शुक्रवार एक प्रशासकीय बैठक में कर्मचारियों के बारे में यह निर्णय लिया गया है। पूर्वी 23 नगरपंचायत के 32 कर्मचारियों को 25 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। साथ ही अनुबंध के आधार पर काम कर रहे कर्मचारी और निर्धारित वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों, राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, आशा वर्कर्स-ग्रुप प्रमोटरों और शिक्षा विभाग में शिक्षकों को 5 हजार रुपए दिवाली बोनस देने का निर्णय लिया गया है। यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिन्होंने पालिका में अपनी ड्यूटी के 9 सौ दिन पूरे कर लिए हैं।

New Delhi : भारत-ब्राजील के बीच डाक क्षेत्र में समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत और ब्राजील (India and Brazil) ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।...

Explore our articles