spot_img

Navi Mumbai : नवी मुंबई को मिला ‘स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड’

नवी मुंबई : प्रतिष्ठित संस्था ‘अर्थ डे नेटवर्क इंडिया’ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले शहरों को ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इसमें ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री ऑफिस’ बनाकर प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर बढ़ रहे नवी मुंबई नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार ‘स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
इस संबंध में संस्था द्वारा प्रकाशित ई-पुस्तक में नवी मुंबई के प्लास्टिक रोकथाम प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। नमुंमपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने इस पुरस्कार को नवी मुंबई के नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा है कि इस कार्य में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के कारण नवी मुंबई के नागरिकों द्वारा प्राप्त सम्मान चिन्ह हासिल किया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले, नगर अभियंता संजय देसाई व ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. बाबासाहेब राजले मौजूद रहे।

पर्यावरणीय अवसंरचनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों को ‘अर्थ डे नेटवर्क इंडिया’ संस्था की ओर से ‘स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया जा रहा है ताकि स्थायी जीवन शैली अपनाने के लिए काम करने वाले संगठनों को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया जा सके जैसा कि भारत सरकार के जीवन मिशन में दिखाया गया है

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles