spot_img

Navi Mumbai : सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च पर चला मनपा का बुलडोजर

Navi Mumbai: Municipal Corporation's bulldozer runs on St. Bethel Church in Seawood

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीवुड के सेंट बेथल चर्च पर हुई तोड़क कार्रवाई
पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई: (Navi Mumbai)
नवी मुंबई के सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च पर आखिर लंबे इंतजार के बाद कार्रवाई कर तोड़ डाला गया। नवी मुंबई महानगर पालिका का जेसीबी शुक्रवार को चर्च के बाहर पहुंचा और सबसे पहले उस चर्च के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला गया और उसके बाद जेसीबी से पूरी इमारत गिरा दी गई। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ठाणे के बाल विकास विभाग ने इस चर्च पर छापेमारी की थी उस वक्त इस चर्च में करीब 45 नाबालिक बच्चे और बच्चियां मिली थी। उनकी स्थिति काफी दयनीय थी। इसलिए बाल कल्याण विभाग की टीम उन बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी, जहां उन्हें वो सभी बच्चे काफी डरे-डरे दिखे। बाल कल्याण विभाग की तरफ से उन सभी बच्चों की काउंसलिंग करवाई गई थी, जिसमें कई नाबालिक बच्चियों ने बताया कि उनके साथ चर्च में कई बार बलात्कार किया गया था।

एनआरआई पुलिस स्टेशन में चर्च के फादर के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
बच्चियों के बयान को आधार मानकर बाल कल्याण विभाग की तरफ से नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में चर्च के फादर के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करवाया गया था । मामला दर्ज कर पुलिस ने चर्च के पादरी को गिरफ्तार कर लिया था और अब तक वह जेल में बंद है । इस बीच कुछ हिंदू संगठनों ने दस्तावेज दिखाकर इस चर्च को अनाधिकृत बताकर तोड़ने की मांग की थी। हालांकि उनकी मांग का कुछ असर नहीं हुआ था और पालिका की तरफ से कोई कार्रवाई भी नहीं की गई थी। 28 नवंबर को भाजपा नेत्री चित्रा बाघ ने उस चर्च का दौरा कर पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह से मुलाकात कर उस चर्च के अनाधिकृत होने के दस्तावेज सौंपे थे। उन्होंने कहा था कि अगर जल्द से जल्द इस अनाधिकृत चर्च पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा शांत नहीं बैठेगी। इसी के साथ नवी मुंबई महानगर पालिका के अतिक्रमण आयुक्त पटनीगिरी पर भी लोग सोशल मिडिया पर सवाल खड़े कर रहे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से हिंदू संगठनों के सदस्य काफी खुश नजर आ रहे हैं ।

Tehran : अमेरिका-इजराइल के हमले से ईरान में भारी तबाही, लेबनान से भागने लगे लोग

तेहरान/लेबनान/वाशिंगटन/तेल अवीव : (Tehran/Lebanon/Washington/Tel Aviv) अमेरिका-इजराइल और ईरान (US, Israel, and Iran) के बीच छिड़े युद्ध का आज सातवां दिन है। इजराइल ने सारी...

Explore our articles