spot_img

Navi Mumbai : मेडिकल कॉलेज की जमीन के लिए बीजेपी और एनसीपी में घमासान

पुरूषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के बेलापुर में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज की जमीन की कीमत को लेकर भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है । कुछ दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नामदेव भगत ने कहा था कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की गई जमीन मुफ्त में मिलनी चाहिए और इसके निर्माण के लिए सिडको, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को फंड देना चाहिए ताकि महानगर पालिका पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके । इसी के साथ उन्होंने कहा था कि सत्ताधारियों की तरफ से जमीन की कीमत को लेकर स्वांग रचा जा रहा है । पहले तो जमीन की कीमत ज्यादा लगा दी गई और उसके बाद जमीन की कीमत कम करने के नाम पर कुछ छूट दे दी । अब उसे लेकर ढिंढोरा पीटा जा रहा है ।

इतना ही कम करना चाहते हैं तो जमीन मुफ्त में देनी चाहिए । उनकी इस मांग पर भाजपा नेता विजय घाट ने पलटवार करते हुए कहा था कि सिडको एक अलग संस्था है और वह अपनी जमीन अस्पताल के लिए अपनी जमीन नवी मुंबई महानगर पालिका को दे रही है । जिसके सिडको ने 107 करोड रूपये लगाएं थे भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे ने मध्यस्थता कर मुख्यमंत्री को निवेदन देकर जमीन की कीमत कम करने की मांग की थी । जिसके बाद अब उस जमीन के सिर्फ 49 करोड रूपये देने पड़ेंगे । इसमें दलाली खाने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह अत्यंत निंदनीय है । जो लोग आरोप लगा रहे हैं और मुफ्त में जमीन दिलवाने की बातें कर रहे हैं वो प्रस्ताव की कॉपी दिखाएं। इसी के साथ विजय घाटे ने नामदेव भगत के स्कूल की जमीन और उनके फार्म हाउस को लेकर भी सवाल खड़े किए थे । जिसपर नामदेव भगत ने कहा कि मैंने किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की थी । उन्होंने मुझपर व्यक्तिगत टिप्पणी की है इसलिए मैं उन्हे बताना चाहता हूं कि कभी भी किसी पार्टी की सरकार हमेशा नहीं रहती है।

Explore our articles