spot_img

Navi Mumbai : बुजुर्ग को महिला से दो मिनट वीडियो कॉल के चुकाने पड़े एक लाख

Navi Mumbai : Elderly had to pay one lakh for two minutes video call from woman

पुरूषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई: (Navi Mumbai)
नवी मुंबई में एक बुजुर्ग को महिला के साथ चंद मिनट वीडियो कॉल की करीब 1 लाख 27 हजार रुपए कीमत चुकानी पड़ी । इस मामले में बुजुर्ग ने सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है । उसने बताया कि महिला का विडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले कुछ दिनों से उससे दो लोग पैसों की उगाही कर रहे हैं । अब फिर एकबार वो लोग 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं । बुजुर्ग ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान महिला का फोन आया,जिसमें महिला ने अपने अंग के सभी वस्त्र निकालकर बातचीत की। फोनकॉल खत्म होने के कुछ समय के बाद महिला ने उसी नंबर से उसके साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भेज दी । थोड़ी देर बाद उन्हे एक विक्रम नामक व्यक्ति का फोन आया,जिसमें उसने कहा कि उसका वीडियो आया है । उसे वायरल करने जा रहा है और अगर उसे वायरल होने से बचाना है,तो संजय से बात कर लो । बुजुर्ग ने जब विक्रम द्वारा दिए नंबर पर फोन किया,तो उसने कहा कि पैसे दो वरना हम आपका विडियो वायरल कर देंगे । जिसके बाद बुजुर्ग ने उसके मोबाइल पर 16 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए । पैसे भेजने के बाद उनकी तरफ से मांग बढ़ती गई और बार-बार पैसे मांगने लगे,तो इस तरह बुजुर्ग ने उसे करीब 1 लाख 27 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए । फिर भी आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया । उनकी लगातार बढ़ती मांग से परेशान होकर बुजुर्ग ने सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज करवाया है।

Explore our articles