spot_img

NAVI MUMBAI : रिपब्लिकन सेना के कार्यकर्ताओं ने पनवेल कोर्ट के बाहर किया हंगामा

पुरुषोत्तम कनौजिया

नवी मुंबई : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने आज पनवेल कोर्ट के सामने उस समय हंगामा कर दिया जब कर्जत पुलिस पार्टी नेता जगदीश गायकवाड़ को गिरफ्तार करने के लिए आई । दरअसल जगदीश गायकवाड़ ने वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था । उनके उस बयान के बाद वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था । कई कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके घर और गाड़ी पर पत्थर बाजी कर उनकी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा दिया था । जगदीश गायकवाड़ ने उन लोगों के खिलाफ कलंबोली पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवा दिया था । वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को शिकायत कर उन्हे गिरफ्तार करने की मांग की थी । जिसके बाद कलंबोली पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर पनवेल कोर्ट में पेश किया था ।जहां उन्हें तुरंत जमानत मिल गई लेकिन कोर्ट के बाहर कर्जत पुलिस उनका इंतजार कर रही थी । जगदीश गायकवाड़ ने कोर्ट से निकलते ही अपनी गाड़ी में सवार होकर घर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हे रुकने के लिए कहा लेकिन उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हे निकलना शुरू कर दिया और ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी । जिसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी आगे खड़ी कर उन्हे आगे बढ़ने से रोक रिया और फिर उन्हे अपने साथ लेकर चली गई ।

Explore our articles