spot_img

NAVI MUMBAI : ऐरोली में 7 किलो प्लास्टिक जब्त,15 हजार जुर्माना लगाया

नवी मुंबई : प्लास्टिक मुक्त नवी मुंबई के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त अभिजीत बांगड़ के निर्देशानुसार सभी विभागों में अभियान तेज कर दिया गया है। उसी के अनुसार शुक्रवार को ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. बाबासाहेब राजले के नेतृत्व में मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सोनवणे और सर्कल-2 के उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी विनायक जुइकर, स्वच्छता अधिकारी सुभाष महसे व सफाई निरीक्षकों के साथ ऐरोली विभाग में औचक निरीक्षण शुरू किया गया। इस निरीक्षण में 3 दुकानों में प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग पाये जाने पर प्रत्येक से 15-15 हजार अर्थदंड की राशि वसूल की गई तथा 7 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया। सभी विभागों में इस तरह के हड़ताल अभियान चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles