spot_img

Navi Mumbai : 50 वर्षीय महिला से ऑनलाइन ठगी

नवी मुंबई : नवी मुंबई शहर में एक 50 वर्षीय महिला से कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 14.30 लाख रुपये ऐंठे गए। पुलिस ने बताया कि ठगों ने महिला को जॉब ऑफर दिया था। पीड़िता को 23 मार्च को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें मुंबई में एक सोशल मीडिया एजेंसी का मालिक होने का दावा कर ‘फ्रीलांसर’ के तौर पर महिला को जॉब का ऑफर दिया गया। फिर महिला को कुछ यूट्यूब लिंक भेजे गए, उन्हें लाइक करने को कहा गया और बदले में कुछ पैसे दिए गए। इसके बाद महिला से क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन कराया गया और मुनाफा दिया गया। लेकिन बाद में महिला को पैसे मिलने बंद हो गए और तब तक वह कथित तौर पर 14.30 लाख रुपये गंवा चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्अज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Explore our articles