spot_img

Narmadapuram : मप्र में चर्च को आग लगाई गई, अपवित्र किया गया, दोषियों की तलाश

नर्मदापुरम: (Narmadapuram) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अज्ञात लोगों ने एक चर्च में आग लगा दी । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।इटारसी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह चौहान ने फोन पर पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुयी जब कुछ लोग चौकीपुरा इलाके में स्थित चर्च में प्रार्थना करने गए थे, जहां काफी आदिवासी आबादी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार करीब पांच साल पहले बने और जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रार्थना स्थल में उपद्रवी खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया।अधिकारी ने घटना के संबंध में दायर एक शिकायत के हवाले से कहा कि कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles