spot_img

Nalasopara : ठगी का शिकार हुआ नालासोपारा का नागरिक, 15 लाख के गहनों के साथ फरार हुई कथित बांग्लादेशी महिला

नालासोपरा : (Nalasopara) नालासोपारा (पश्चिम) निवासी 42 वर्षीय बादल सीधनाथ दास (42-year-old Badal Sidhnath Das, a resident of Nalasopara (West) ने पुलिस में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी बनी महिला ने योजनाबद्ध तरीके से उनसे करोड़ों का भरोसा और लाखों के गहने ठग लिए और फरार हो गई। दास का कहना है कि महिला बांग्लादेशी नागरिक है (Das says that the woman is a Bangladeshi citizen) और उसने कई जगह विवाह कर लोगों से धोखाधड़ी की है।

बादल दास ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में यशवंत नगर, नालासोपारा (प.) स्थित दुकान पर उनकी मुलाकात रुबीना हाफिज मलिक उर्फ रानी (आयु 34 वर्ष) (Rubina Hafiz Malik alias Rani (age 34 years) से हुई थी। पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदली और दोनों ने 16 सितंबर 2020 को बांद्रा में विवाह किया। विवाह के बाद वे विरार (पश्चिम) की म्हाडा कॉलोनी में साथ रहने लगे। दास के अनुसार उन्होंने रानी के लिए करीब 5 लाख रुपये के गहने खरीदे थे। परंतु 2022 में वह अचानक सारे गहने और दस्तावेज लेकर फरार हो गई। बादल दास ने उस समय अर्नाळा सागरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद दास को केरल के कुन्‍नूर में नौकरी (got a job in Coonoor, Kerala) मिली। वहीं पर 2023 में रानी ने एक अज्ञात नंबर से उनसे संपर्क किया। दोनों फिर मिले और कुछ समय तक साथ भी रहे। इस दौरान दास ने उसके लिए 7 लाख रुपये के सोने के गहने और बनवाए। लेकिन आरोप है कि रानी ने ये गहने अपनी बहन रत्ना मलिक को सौंप दिए और बाद में कुन्‍नूर के घर से तीन बैग सामान लेकर फिर फरार हो गई।

बादल दास ने पुलिस को यह भी बताया कि रानी वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक है और उसका पहला पति वसई निवासी इब्राहिम शेख (her first husband is Ibrahim Sheikh) (प्लंबर) है, जिससे उसे दो बेटियाँ हैं। इसके अलावा उसने चिपळूण और बेंगलुरु में भी विवाह किए हैं। बड़ी बेटी की शादी मुर्शिदाबाद में हो चुकी है, जहाँ उसने कथित रूप से दास द्वारा दिए गए गहने खर्च कर दिए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक रानी ने उनसे करीब 15 लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान (cheated him of jewellery and other valuables worth about Rs 15 lakh) ठगे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मामला केवल व्यक्तिगत धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अवैध रूप से भारत में प्रवेश और सीमापार अपराधों की भी संभावना है। यह शिकायत नालासोपारा पुलिस थाने समेत उच्च पुलिस अधिकारियों—सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त तथा वसई-विरार पुलिस आयुक्त—को दी गई है। दास ने अनुरोध किया है कि महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उनके गहने और दस्तावेज वापस दिलाए जाएँ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles