spot_img

Nainital : कुमाऊं विवि की अनुमति के बिना कई महाविद्यालयों, संस्थानों ने अपने स्तर से दे दिये बीएड में प्रवेश

विवि ने मांगा स्पष्टीकरण, अगले वर्ष से सभी प्रवेश ऑनलाइन होंगे
नैनीताल : (Nainital)
कुमाऊं विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों व संस्थानों ने विश्वविद्यालय की अनुमति के अनुमति के बिना अपने स्तर से विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दे दिया है। जबकि कुमाऊं विवि के स्तर से इन महाविद्यालयों-संस्थानों में सीटें रिक्त हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कुमाऊं विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने ऐसे महाविद्यालयों-संस्थानों व संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगे हैं, और कहा है कि यह नियमों का घोर उल्लंघन है। यह भी बताया है कि आगे शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश केवल ऑनलाइन एवं निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से होंगे।

तीसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू-

कुलसचिव चंद्रा ने विवि की ओर से बीएड की रिक्त बची सीटों के लिये तीसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया घोषित कर दी है। बताया है कि पूरी प्रक्रिया बीएड प्रवेश परीक्षा की वरीयता सूची के अनुसार होगी। काउंसिलिंग के लिये 6 से 9 मार्च तक वरीयता सूची के अर्ह एवं काउंसिलिंग का शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 व 12 मार्च को प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles