spot_img

Nainital : नैनीताल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Nainital: Another bomb threat to the Nainital Court

नैनीताल : (Nainital) उत्तराखंड के नैनीतल जनपद के न्यायालयों (courts in Nainital district, Uttarakhand) को बम से उड़ाने की धमकी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी दी गई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। न्यायालय परिसर की घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल (official email ID of the District and Sessions Judge) आईडी पर सुबह 7:11 बजे प्राप्त मेल में 11:15 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में इस बार ‘मानव बम’ (human bomb) के माध्यम से विस्फोट करने की बात कही गई है,जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को भी इसी प्रकार की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Mumbai : ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘जलवा’ रिलीज, शाहिद कपूर का दिखा गुस्से और बदले वाला अंदाज

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' (Shahid Kapoor's recently released film "O Romeo") सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच...

Explore our articles