spot_img

Nahan : सिरमाैर में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 55 करोड़ का नुकसान, 80 परियोजनाएं ठप

नाहन : (Nahan) सिरमौर जिला में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन (heavy rains and landslides in Sirmaur district) के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। विभाग की ओर से अब तक प्रारंभिक आकलन में 55 करोड़ रुपये का नुकसान (loss of Rs 55 crore in its preliminary assessment) बताया गया है। हालांकि, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन (Superintending Engineer Rajiv Mahajan) ने स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से सामने आ पाएगा।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की करीब 80 पेयजल व सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जो फिलहाल बंद पड़ी हैं। इनमें से 33 परियोजनाएं आज चालू होने की संभावना है, जबकि बाकी पर कार्य युद्ध स्तर पर (while work on the rest is going on at war footing) जारी है। राजीव महाजन ने बताया कि फिलहाल पेयजल योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल किया जा रहा है ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति बनी रहे। स्थायी मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य बजट मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं और ऐसे समय में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

महाजन ने लोगों से अपील की कि वे विभाग के साथ सहयोग करें ताकि 24 घंटे सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी योजनाओं को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2026: डार्विन और मैके में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (Australian Cricket Board) ने बुधवार को अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट...

Explore our articles