spot_img

Nahan: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

नाहन:(Nahan) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगडाह उपमंडल में मंगलवार सुबह कार (HP16 A 1721) के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।

सिरमौर पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। मृतकों में एक दंपति भी शामिल है। यह हादसा लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास हुआ। कार राजगढ़ की तरफ जा रही थी। संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कमल राज (40), जीवन सिंह (63), सुमा देवी (54) पत्नी जीवन सिंह निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) और रेखा (25) निवासी गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है।

Explore our articles