spot_img

Nahan : बाइक सवार से 15.29 ग्राम स्मैक बरामद

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब में एक बाइक सवार से 15.29 ग्राम स्मैक पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस नाहन की टीम शम्भुवाला, धौलाकुआं, पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में गस्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि शहजाद अली निवासी नवादा अपनी बाईक पर सवार होकर लिंक रोड तारुवाला से जामनीवाला की ओर अपने साथ स्मैक/हेरोइन की खेप लेकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवनंदन कॉलोनी जामनी वाला मार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान करीब 9:55 बजे तारुवाला की ओर से एक बाइक आई। पुलिस ने जब बाइक को जांच के लिए रोका, तो पुछने पर बाइक चालक ने अपना नाम 26 वर्षीय शहजाद अली निवासी गांव नवादा पांवटा साहिब बतलाया। इसके बाद बाइक की तालाशी के दौरान पुलिस टीम को बाइक की विन्ड शिल्ड के भीतरी तरफ एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा मिला। जिसमें अन्दर हल्के भूरे रंग का चुर्ण नूमा पदार्थ मिला। जब इसे जांचा तो स्मैक/हेरोइन निकला जिसका तोलने पर कुल वजन 15.29 ग्राम था।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles