spot_img

NAGPUR : नागपुर जेल में कैदियों के दो समूह आपस में भिड़े

हत्या का आरोपी गंभीर रूप से घायल

नागपुर : नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के दो समूह आपस में भिड़ गए, जिसमें हत्या का एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई और गंभीर रूप से घायल कैदी की पहचान रजत पाली के रूप में हुई है, जो 2017 में पचपौली इलाके में गौरव दरवाडे की हत्या का आरोपी है।
अधिकारी ने कहा, “पाली को उसकी मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत ले जाया गया और वापस जेल परिसर में लाया गया। उस समय जेल के प्रतीक्षालय में बैठे कैदियों के एक समूह ने उसके और उसके सहयोगियों के साथ बहस की। पाली के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जेल प्रहरियों द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और धंतोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles