
नागपुर : आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन घुटने में चोट लग रही जिसके बाद उनका इस मैच में आगे खेल पाना मुश्किल लग रहा है ।
26 वर्ष के रेनशॉ को स्कैन के लिये भेजा गया है । उनकी जगह एश्टोन एगर को मैदान में उतारा गया है ।
आस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में ट्रेविस हेड पर रेनशॉ को तरजीह दिये जाने से सवाल उठ रहे थे । वह पहली पारी में पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे ।
उनके नहीं खेलने पर आस्ट्रेलिया की दिक्कतें और बढ जायेंगी क्योंकि मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट के कारण टीम से बाहर हैं ।
हेजलवुड का 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी खेलना तय नहीं है ।


