spot_img

Nagpur : नागपुर के दंगा प्रभावित इलाके में कांग्रेस ने निकाली सद्भावना शांति यात्रा

नागपुर : (Nagpur) महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को दंगा प्रभावित इलाके में सद्भावना शांति यात्रा निकाली। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा मे कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

नागपुर में 17 मार्च को हिंसा के दौरान पुलिस तथा स्थानीय नागरिकों पर हमले के साथ ही सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सबसे ज्यादा हिंसा नागपुर के महल इलाके में स्थित राम गली, हंसापुरी जैसे परिसर में हुई थी। पुलिस ने हिंसा में शामिल 110 दंगाईयों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान सहित 6 आरोपितों के खिलाफ़ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंसा के एक महीने बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नागपुर में सद्भावना रैली का आयोजन किया। शहर के महल परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत हुई। शांति यात्रा गांधी गेट से रजवाड़ा पैलेस तक यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नाथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधायक दल नेता विजय वाडेट्टीवार सहीत विदर्भ से चुने हुए तमाम सांसद, विधायक नेता और पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस की सद्भावना शांति यात्रा एक किलोमीटर लंबी रही। यह यात्रा उन इलाकों से गुजरी, जहां 17 मार्च को हिंसा हुई थी। इस दौरान कांग्रेस नेता महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम…’ गाते रहे।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता बनाए रखना है। सपकाल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की स्थिति बेहद विकट है। कांग्रेस समाज को एक करने और सभी में भाईचारा बनाने का काम करती है। सद्भावना रैली के माध्यम से हम शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। सपकाल ने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles