
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नागपुर:(Nagpur) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में संघ परिचय वर्ग (Introduction to Rashtriya Swayamsevak Sangh) कार्यक्रम में शामिल हुए। नागपुर में ही अभी राज्य विधायिका का शीतकालीन सत्र चल रहा है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बाद में पत्रकारों से कहा कि विधायकों को ‘भविष्य का भारत’ पुस्तक भी दी गयी जो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की व्याख्यान श्रृंखला का संग्रह है।
फडणवीस ने यहां डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा, ‘‘पिछले 25 वर्ष से भाजपा विधायक नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान संघ परिचय वर्ग में भाग लेते और स्मारकों का दौरा करते रहे हैं क्योंकि यह हमारा प्रेरणा स्थल है। हमें यहां से राष्ट्रवाद की ऊर्जा मिलती है।’’


