spot_img

Nagaon: एक करोड़ से अधिक का ड्रग्स बरामद, तीन गिरफ्तार

नगांव :(Nagaon) नगांव जिले के कठियातली में एक पुलिस अभियान के दौरान 15 साबुनदानी में भरा भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मइजुल इस्लाम (कदमनी पथार, जुरिया), दिलदार हुसैन (जुरिया), मुफासेल आलम (बालीजान, जुरिया) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ये तस्कर सोमवार की रात डिमापुर से एक वाहन (एएस-04टी-8818) में ड्रग्स लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बरामद ड्रग्स को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होगी। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles