spot_img

Muzaffarnagar : निजी बस सड़क किनारे खाई में गिरी; 20 लोग घायल

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गंधेवड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार को एक निजी बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गये।

थाना प्रभारी अजय वीर के अनुसार, गंगोह से शामली आ रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे 20 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। शामली के जिलाधिकारी रविंदर सिंह भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

Mumbai : ‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (actress Deepika Padukone) से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वह पहले बहुप्रतीक्षित फिल्में 'कल्कि...

Explore our articles