spot_img

Murshidabad : शमशेरगंज में विस्फोट, दो नाबालिक घायल

मुर्शिदाबाद : (Murshidabad) मुर्शिदाबाद के कई जिलों में पिछले कई दिनों से भीषण तनाव है। सुती और जंगीपुर जैसे विभिन्न स्थानों भयावह स्थिति हो गई है। हालांकि, मंगलवार से स्थिति नियंत्रण में है। इसी माहौल के बीच मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में बुधवार को हुए बम विस्फोट में दो नाबालिग घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाना अंतर्गत प्रतापपुर ग्राम पंचायत के उत्तर मोहम्मदपुर इलाके में सुबह अचानक बम फटने से दो बच्चे घायल हो गए। लोगों का दावा है बच्चे बम को बॉल समझ कर खेलने लगे तभी विस्फोट हुआ। घायल नाबालिगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस बम विस्फोट का पिछले कुछ दिनों से चल रही अशांति से कोई संबंध नहीं है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles