
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुरादाबाद : निर्जल, एकासना और उपवास रखने वाले सभी श्रावक-श्राविकाओं को कुलाधिपति (तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी) सुरेश जैन ने अनंत चौदस के अगले दिन क्षमावणी पर उपवास खोलने के लिए अपने आवास-संवृद्धि पर न्योता दिया, जिसमें 740 जैन छात्र-छात्राओं ने पारण किया। वीना जैन ने सभी श्रावक-श्राविकाओं का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया, जबकि गु्प वाइस चेयरमैन मनीष जैन औऱ उनकी पत्नी ऋचा जैन ने अतिथि भाव से सेवा की।
पारणा में जैनाचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वरजी महाराज औऱ सम्मेद शिखर से आए प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन भी मौजूद रहे। दूसरी ओर पारणा से पूर्व आदिनाथ भगवान को रिद्धि-सिद्धि भवन से दिव्यघोष के बीच जिनालय में विराजमान कराया गया। इस मौके पर जीवीसी मनीष जैन, प्रो. रवि जैन, ब्रह्मचारिणी डॉ. कल्पना जैन, डॉ. एसके जैन, डॉ. आदित्य जैन, डॉ. अर्चना जैन, डॉ. विनीता जैन समेत अनेक श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी रही। सम्मेद शिखर से आए प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन ने जिनालय में आदिनाथ भगवान का अभिषेक औऱ शांतिधारा विधिवत कराई।
उल्लेखनीय है कि दसलक्षण महोत्सव के दौरान उपवास रखने वाले श्रावक-श्राविकाओं की विशेष रूप से पारणा कराई गई। इनमें निष्ठा जैन, मैत्री जैन, अमन जैन, आस्था जैन, संस्कार जैन, धार्मिक जैन, चिराग जैन, कृति जैन, सर्वज्ञ चौधरी आदि श्रावक-श्राविकाएं शामिल रहे।


