spot_img

Mumbai: मुख्यमंत्री शिंदे के काफिले का पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde’s) के काफिले का कार से पीछा करने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपित शुभम कुमार (age 30) से पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि सीएम शिंदे बीती रात करीब 11.30 बजे अपने काफिले के साथ मुंबई से ठाणे की ओर जा रहे थे। पुलिस बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सीएम शिंदे के काफिले के लिए यातायात नियंत्रित कर रही थी। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए लेन 7 और 8 को खाली कर दिया गया था। उसी दौरान अचानक एक युवक मुख्यमंत्री के काफिले का पीछा करने लगा। वह अपनी कार सातवीं लेन पर लाया और पीछा जारी रखा। पुलिस ने युवक को चेतावनी दी और कार रोकने को कहा लेकिन जब युवक नहीं माना तो पुलिस ने उसकी कार रुकवा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुलिस हर नजरिये से जांच कर रही है।

Explore our articles