मुंबई : (Mumbai) पालघर के विक्रमगढ़ तालुका के आलोंडे गांव (Alonde village in Vikramgad taluka of Palghar) के विक्रांत ठाकरे (24) (Vikrant Thackeray (24)) को क्लर्क पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर 2.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मृतक की बहन मयूरी लाटे ने आरोपी सौरभ आप्पा के (The deceased’s sister, Mayuri Late, has filed a complaint against the accused, Saurabh Appa) खिलाफ बोईसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व में शिंदे गुट के युवासेना जिला प्रमुख पद पर रह (accused previously served as the Yuva Sena district chief of the Shinde faction) चुका है। मंत्रालय में बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर उसने विक्रांत से पैसे लिए, लेकिन नौकरी दिलाने के बजाय झूठा चेक थमा दिया। मानसिक तनाव के चलते विक्रांत की 21 मार्च 2024 को दुर्घटना में मौत हो गई। बोईसर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


