
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे स्थित जुन्नर इलाके (Junnar area of Pune, Maharashtra) में प्रेमिका पर जानलेवा हमला के बाद एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना में घायल युवती का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। जुन्नर पुलिस स्टेशन (Junnar Police Station) की टीम ने शुक्रवार को युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतक युवक की पहचान महेश दामसे (identified as Mahesh Damse) के रुप में की गई है। पुलिस के अनुसार महेश दामसे पुणे में कॉलेज में पढऩे वाली एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। महेश ने युवती से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके महेश ने युवती पर बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया ओर मौके से फरार हो गया था।
जुन्नर पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले को दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी थी। शुक्रवार को सुबह जुन्नर पुलिस स्टेशन की टीम को सुनसान जगह पर पेड़ पर एक युवक के शव लटके हाेने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने माैके से शव को बरामद किया । जांच में पता चला कि बरामद शव आरोपित महेश दामसे का है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


