spot_img

Mumbai : मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए बारिश का येलो अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मुंबई, ठाणे, पालघर (Mumbai, Thane, Palghar) समेत पड़ोसी जिलों के लिए गुरुवार से शनिवार तक के लिए भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। मुंबई और ठाणे के लिए गुरुवार से शनिवार तक और पालघर के लिए शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। रायगढ़ के लिए भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है. रायगढ़ के लिए आज गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट और शुक्रवार से शनिवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही मनपा, रेलवे, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, समुद्री किनारों पर लाइफ गार्ड (Municipal Corporation, Railways, Fire Brigade, Health, Disaster Management, NDRF, SDRF, Life Guards on the seashore)जैसी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

मुंबई में 26 मई को मानसून ने तुफानी बारिश को दस्तक दी थी। इस साल की पहली बारिश में ही कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण हो गई थी। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब फिर मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है।

Gaza Strip/Beirut : इजराइल के गाजा हमले में चार की मौत, लेबनान में पर्चे गिराकर दी चेतावनी

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) गाजा और लेबनान (Gaza and Lebanon) के लोग इजराइल के हमलों से जूझ रहे हैं। आज सुबह गाजा पर...

Explore our articles