spot_img

Mumbai :शापिंग माल के टॉयलेट में महिला वकील से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai ) दक्षिण मुंबई के एलटी मार्ग इलाके में स्थित शापिंग माल के टायलेट में घुसकर महिला वकील से छेड़छाड़ करने वाले 21 साल के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में रामशंकर गौतम उर्फ संदीप पांडे से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 35 वर्षीय महिला वकील दक्षिण मुंबई के एलटी मार्ग इलाके में स्थित अशोक शॉपिंग मॉल में स्थित टॉयलेट में गई थी। आरोपित जबरन टॉयलेट में घुस गया और महिला वकील से छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके पेट में लात मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की शिकायत महिला वकील ने देर रात एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को शनिवार को तड़के गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles