मुंबई: (Mumbai ) ग्रांट रोड (Grant Road) में कमाठीपुरा इलाके में बीती रात लकड़ी गोदाम में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां एवं 22 टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। खबर लिखे जाने तक मौके पर कूलिंग का काम चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन दो बजे कमाठीपुरा स्थित लकड़ी गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में लकड़ी के साथ केमिकल होने से आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से महिला तारा चिमन वाघेला को बाहर निकाल कर जेजे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
फायर ब्रिगेड जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। पुलिस की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही है।


