spot_img

Mumbai : विपक्ष के झूठे प्रचार को जनता के सामने बेनकाब करेंगे : चन्द्रशेखर बावनकुले

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की ओर से किए गए झूठे प्रचार को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र में हर घर में जाएंगे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि लोकसभा चुनाव नतीजों पर विचार के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि घर-घर जाकर मतदाताओं के मन में व्याप्त गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जाति-धर्म से परे जाकर जो व्यापक विकास किया है, अगले पांच वर्षों में हम विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बीजेपी के 48 नेता आने वाले समय में महाराष्ट्र के 48 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों के मन में व्याप्त गलतफहमियों को दूर करेंगे। इसके साथ ही नव मतदाता पंजीकरण अभियान भी चलाया जाएगा।

New Delhi : आईसीसी की बड़ी कार्रवाई, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवोन सर्ल्स सहित तीन निलंबित

नई दिल्ली/बारबाडोस : (New Delhi/Barbados) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी...

Explore our articles