spot_img

MUMBAI : पति को जहर देकर मारने वाली पत्नी प्रेमी समेत गिरफ्तार

मुंबई : प्रेमी के प्यार में बाधक बने पति को जहर देकर हत्या करने वाली पत्नी को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की सेल 9 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम कमलकांत शाह, उसकी पत्नी का नाम कविता उर्फ ​​काजल और उसके प्रेमी का नाम हितेश जैन है। बताया जाता है कि 14 जून से 19 सितंबर के बीच काजल ने पति कमलकांत को मारने के लिए जहर खिला दिया। उसके लिए उसने अपने प्रेमी की मदद से भोजन के माध्यम से अपने पति को आर्सेलियम और थैलियम धातुएँ दीं। कमलकांत की मौत खून में जहर फैलने से हुई। इसलिए बीते 1 नवंबर को काजल और उसके बॉयफ्रेंड हितेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

स्थानीय डॉक्टर द्वारा आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को सूचित किया
शुरुआत में सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गलत तरीके से मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में मामले की जांच अपराध जांच विभाग ने की थी। कमलकांत को जहर खाने के कारण 3 से 19 सितंबर के बीच बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जब उस स्थान पर उनके रक्त की जांच की गई,तो इस प्रकार का जहर का पता चला। इसलिए स्थानीय डॉक्टर द्वारा आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया। यह एक मेडिको-लीगल मामला है। स्थानीय पुलिस ने 20 सितंबर को दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 को जांच के आदेश दिए। जांच के मुताबिक दोनों को हिरासत में लिया गया है।

Explore our articles