spot_img

Mumbai: बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर और उधना-मुजफ्फरपुर के बीच दो और अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई: (Mumbai) पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर और उधना-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष किराये पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन त्यौहार विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09013/09014 उधना – मुजफ्फरपुर स्पेशल साप्ताहिक (6 फेरे): ट्रेन संख्या 09013 उधना-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 22.10 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और सोमवार को 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर, 2023 से 25 नवंबर, 2023 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09014 मुजफ्फरपुर-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 08.00 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 नवंबर 2023 से 27 नवंबर 2023 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04712/04711 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर स्पेशल साप्ताहिक (14 फेरे): ट्रेन संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 18.20 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और शनिवार को 00.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 नवंबर, 2023 से 28 दिसंबर, 2023 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 13.25 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 नवंबर 2023 से 27 दिसंबर 2023 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर-शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर और श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09013 की बुकिंग शुरू है, जबकि ट्रेन संख्या 04712 की बुकिंग 12.11.2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्त ट्रेनें विशेष किराए पर विशेष ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.Indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles