spot_img

Mumbai: उधना और मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई:(Mumbai) उधना और मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना एवं मालदा टाउन के बीच विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को उधना से 12.30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 02.55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 मई से 02 जुलाई, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन से 12.20 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00.45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मई से 30 जून 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 03418 की बुकिंग 12 मई 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles