spot_img

Mumbai : वेलांकन्नि त्‍योहार के लिए बांद्रा टर्मिनस से स्‍पेशल ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की सुविधा के लिए तथा वेलांकन्नि त्‍योहार 2024 की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए बांद्रा टर्मिनस और वेलांकन्नि के बीच एक स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09093 बांद्रा टर्मिनस-वेलांकन्नि स्पेशल मंगलवार, 27 अगस्त 2024 और शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 21.20 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः गुरुवार एवं रविवार को 08.30 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09094 वेलांकन्नि-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गुरुवार, 29 अगस्त 2024 और रविवार, 08 सितंबर 2024 को वेलांकन्नि से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः शनिवार एवं मंगलवार को 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, कृष्णा, रायचूर, गुंतकल, कडप्पा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेल्लोर कैंट, तिरुवण्‍णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर पोर्ट, चिदम्बरम, शीरकाषि, मयिलाड़तुरै मयिलादुथुराई, तिरुवारूर और नागप्‍पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 09093 की बुकिंग 09 अगस्‍त, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। यह स्‍पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के...

Explore our articles