spot_img

Mumbai : बोईसर-वाणगांव के बीच ओवरहेड वायर टूटने से पश्चिम रेलवे की ट्रेनों पर असर

मुंबई : (Mumbai) पालघर बोईसर और वाणगांव स्टेशन (Palghar Boisar and Vangaon station) के बीच शनिवार को ओवरहेड वायर टूट जाने (breakage of overhead wire) से पश्चिम रेलवे की गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस तकनीकी खामी के चलते लोकल ट्रेनें समेत कई लंबी दूरी की गाड़ियां पालघर, बोईसर और वाणगांव स्टेशनों पर रोक दी गईं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वायर की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है और सेवाएं बहाल करने में लगभग दो घंटे का समय लग सकता है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेलवे की ओर से किए जा रहे अनाउंसमेंट पर ध्यान दें।

उधर, प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ी भीड़ से यात्रियों को असुविधा हो रही है, लेकिन रेलवे ने मदद और जानकारी के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। स्थिति सामान्य होते ही सभी ट्रेनें फिर से तय समय पर चलने लगेंगी।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles