spot_img

Mumbai : दो जोड़ी सुपरफास्ट स्‍पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एवं बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्टेशनों (Mumbai Central-New Delhi and Bandra Terminus-Amritsar stations) के बीच विशेष किराये पर दो सुपरफास्ट स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्‍पेशल मुंबई सेंट्रल से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 21, 24, 27 एवं 30 दिसंबर, 2025 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्‍पेशल (New Delhi-Mumbai Central Superfast Special) नई दिल्ली से 22:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 23, 26 एवं 29 दिसंबर, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04695 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर सुपरफास्ट स्‍पेशल (Bandra Terminus-Amritsar Superfast Special) बांद्रा टर्मिनस से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 एवं 28 दिसंबर, 2025 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04696 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्‍पेशल अमृतसर से 04:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 एवं 27 दिसंबर, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04001एवं 04695 की बुकिंग 20 दिसम्बर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

New Delhi : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

नई दिल्ली : (New Delhi) उद्योगपति एवं रिलायंस समूह के चेयरमैन 66 वर्षीय अनिल अंबानी (Industrialist and Reliance Group Chairman Anil Ambani, 66) कथित...

Explore our articles