spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली सुपरफास्‍ट स्पेशल की फ्रीक्‍वेंसी बढ़ाई

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन की फ्रीक्‍वेंसी को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में दो बार कर दिया है। साथ ही इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच भी जोड़ा गया है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्‍या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एसी स्पेशल विशेष किराए पर (द्विसाप्‍ताहिक) चलेगी। इसके तहत ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 एवं 30 दिसंबर, 2022 तथा 4 एवं 6 जनवरी, 2023 को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09004 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल दिल्ली से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को 14.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 एवं 31 दिसंबर, 2022 तथा 5 एवं 7 जनवरी, 2023 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09003 की बुकिंग 28 दिसंबर, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles