spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से प्राप्‍त किया 121 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई उपनगरीय, मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में टिकट जांच दलों द्वारा अप्रैल से अक्टूबर 2025 की अवधि में विविध टिकट जांच अभियानों के माध्यम से कुल 121.67 करोड़ रुपये की राशि वसूल की है, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 51% से भी अधिक है, साथ ही रेलवे बोर्ड (Railway Board) द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 14% से अधिक है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, अक्‍टूबर के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किए गए सामान से जुड़े 3.39 लाख मामलों का पता लगाकर 24.20 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो पिछले वर्ष के अक्‍टूबर के आंकड़ों की तुलना में 100% से अधिक है।

साथ ही, एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। एसी लोकल में केंद्रित अभियानों के परिणामस्वरूप, अप्रैल से अक्‍टूबर 2025 के दौरान 62 हजार से अधिक अनधिकृत यात्रियों को दंडित किया गया और उनसे 2.02 करोड़ रुपये रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 76% अधिक है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने आम जनता से उचित और वैध टिकट के साथ ही यात्रा करने की अपील की है।

Explore our articles