spot_img

Mumbai : वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराया

सुपर-8 में पहुंची कैरेबियाई टीम, नेपाल टूर्नामेंट से बाहर
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium in Mumbai) में खेले गए ग्रुप-सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने (West Indies cricket team) नेपाल नेशनल क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली, जबकि नेपाल लगातार तीसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए आसान जीत हासिल कर ली।

होप-हेटमायर की दमदार साझेदारी

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत मजबूत रही। ब्रैंडन किंग (22) और कप्तान शाई होप ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। किंग के आउट होने के बाद होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ पारी संभाली। होप ने 44 गेंदों में 61* रन (5 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि हेटमायर ने 32 गेंदों में नाबाद 46 रन (4 चौके, 2 छक्के) जड़े। नेपाल की ओर से नंदन यादव ने एकमात्र विकेट लिया।

नेपाल की पारी लड़खड़ाई

नेपाल की शुरुआत खराब रही और टीम ने 73 रन तक छह विकेट गंवा दिए। कुशल भुर्टेल (1), रोहित पौडेल (5), आसिफ शेख (11), आरिफ शेख (2), लोकेश बाम (13) और गुलसन झा (11) सस्ते में आउट हुए। हालांकि दीपेंद्र सिंह ऐरी (58) और सोमपाल कामी (26*) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके, जबकि मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज की इस जीत से ग्रुप-सी की स्थिति साफ हो गई है और टीम खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

Explore our articles