spot_img

Mumbai : पुणे और कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने ग्रीष्मकाल के दौरान होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और कानपुर सेंट्रल के बीच सुपरफास्ट/एक्सप्रेस साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार 01037 सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 03 मई 2023 से 14 जून 2023 तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से 06.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 01038 साप्ताहिक विशेष 04 मई 2023 से 15 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को कानपुर सेंट्रल से 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, और उरई स्टेशनों पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 01037 की बुकिंग विशेष शुल्क पर 14 अप्रैल 2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

Explore our articles