spot_img

Mumbai : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को आएगी वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’

मुंबई : (Mumbai) नीरज पांडे (Neeraj Pandey) के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ 2022 में 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस सीरीज में करण टैकर, रवि किशन, अविनाश तिवारी, अभिमन्यु सिंह और आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ की घोषणा पहले ही कर दी थी और अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ का प्रीमियर 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “बॉस और बंबा दा की दहाड़ सुनने के लिए हो जाइए तैयार।”

इस बार सीरीज में पहले से भी ज्यादा रोमांच और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। निकिता दत्ता, जतिन सरना, श्रद्धा दास और अनूप सोनी जैसे कलाकार अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। पहले सीजन का निर्देशन करने वाले नीरज पांडे अब ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के जरिए फिर से दर्शकों को एक जबरदस्त कहानी परोसने के लिए तैयार हैं।

Explore our articles