मुंबई: (Mumbai) वसई रेलवे पुलिस (Vasai Railway Police) ने 150 सीसीटीवी की जांच के बाद रेलवे स्टेशन में स्थानीय यात्रियों के गले से सोने की चेन चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़कर कुल 6 मामले सुलझाए हैं जिनमें 4 वसई रेलवे पुलिस स्टेशन और 2 बोरीवली में हैं।
वसई और मीरा रोड रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय यात्रियों के गले से सोने की चेन चोरी की चार घटनाएं 27 मार्च, 30 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को हुईं। वसई रोड रेलवे पुलिस ने सोने की चेन चोरी के ऐसे चार मामले दर्ज किए थे। इन अपराधों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ द्वारा रेलवे पुलिस को अपराध का खुलासा करने के निर्देश दिये गये,वरिष्ठ के मार्गदर्शन में वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम अपराध की जांच कर रही थी।
सीसीटीवी में टोपी और नकाब पहने एक संदिग्ध आरोपी अपराध करने के बाद स्टेशन से भागता हुआ दिखाई दे रहा था। फुटेज में दिख रहे शख्स ने अपराध को अंजाम देने के दौरान हर बार अलग-अलग कपड़े पहने हुए थे और उसका चेहरा नकाब और टोपी से ढका हुआ था। क्राइम डिटेक्शन टीम ने शहर की सीमा के नालासोपारा, वसई इलाके में लगे 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।इस सीसीटीवी में दिख रहे शख्स की हरकतों और हाव-भाव से उसके जैसा दिखने वाला शख्स नालासोपारा ईस्ट इलाके में नजर आया।
उस इलाके में जाल बिछाकर,रात में मास्क और टोपी लगाकर चोरी करने के उद्देश्य से जाते देखा गया तो उसे तुरंत पकड़ लिया।आरोपी का नाम मोहम्मद अमन मुसल हुसैन (30) है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी की जांच के बाद वसई के 4 और बोरीवली के 2 कुल 6 मामले सुलझाए गए हैं। आरोपी के पास से सोने के जेवरात समेत 4 लाख 16 हजार 750 रुपये मूल्य का सारा सामान जब्त किया गया है।


