spot_img

MUMBAI : चाहती हूं कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करे: लिज ट्रस

MUMBAI : Want the Conservative Party-led government to do well in the elections: Liz Truss

मुंबई: (MUMBAI) ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने उत्तराधिकारी ऋषि सुनक के प्रदर्शन के बारे में पूछे गए एक सवाल को टाल दिया लेकिन जोर देकर कहा कि वह चाहती हैं कि द्वीपीय देश में कंजरवेटिव पार्टी की सरकार अगले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करे।एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में ट्रस से प्रधानमंत्री के रूप में सुनक के प्रदर्शन पर उनकी राय पूछी गई थी।उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, मैं एक कंजरवेटिव हूं। मैं कंजरवेटिव सरकार का समर्थन करती हूं। आप जानते हैं, मैं चाहती हूं कि हम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करें।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समय भारत में हूं। मैं ब्रिटेन में अधिक भारतीय निवेश देखना चाहती हूं और मैं चाहती हूं कि हमारे व्यापार समझौते आगे बढ़ें।’’

ट्रस ने पिछले साल अक्टूबर में आर्थिक नीतियों के उथल-पुथल भरे और ऐतिहासिक रूप से संक्षिप्त कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे वित्तीय बाजार प्रभावित हुए और उनके राजनीतिक दल में विद्रोह ने उनके प्रभुत्व को कम कर दिया।वह केवल 45 दिनों तक पद पर रहीं। पिछले कई वर्षों में सत्ता से बेदखल होने वाली वह कंजरवेटिव पार्टी की तीसरी प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता भी बन गईं।

Gaza Strip/Beirut : इजराइल के गाजा हमले में चार की मौत, लेबनान में पर्चे गिराकर दी चेतावनी

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) गाजा और लेबनान (Gaza and Lebanon) के लोग इजराइल के हमलों से जूझ रहे हैं। आज सुबह गाजा पर...

Explore our articles